विजयपुर। श्रद्धा अमावस्या पर कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों में जाकर स्नान किया और कुछ लोगों ने घरों मे स्नान कर पूजा अर्चना की और पितरों को याद किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को अमावस्या के दिन लोगों ने कोरोना को देखते हुए कुछ लोगों ने घरों में ही स्नान किया उसके बाद घर मे पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों ने पूजा पाठ करने के बाद क्षेत्र के गरीबों में खाना, फल, कपडे़ आदि दान किया और लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किया गया और घरों में रहने के लिए कहा। क्षेत्र के रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, किरण बाला, सपना आदि ने बताया कि अमावस्या के दिन पूजा पाठ और गरीबों को दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। इसलिए लोगों ने पूजा अर्चना की और गरीबों को दान दिया। संवाद