विजयपुर। कुशागृहणी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की। पितरों को याद कर पिंडदान किया। जानकारी अनुसार सोमवार को अमावस्या के दिन कोरोना को देखते हुए कुछ लोगों ने घरों में स्नान किया उसके बाद पूजा अर्चना की। इस दौरान गरीबों में मास्क, फल, कपडे़ आदि दान किया और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। घरों में रहने के लिए कहा। क्षेत्र के रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, किरण बाला, सपना आदि ने बताया कि अमावस्या के दिन पूजा पाठ और गरीबों को दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद