विजयपुर। पूर्णिमा पर लोगों ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। उसके बाद सत्यनारायण की कथा पढ़ी। रविवार को पूर्णिमा के दिन लोगों ने दो गज की दूरी और मास्क पहन कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। लोगों ने व्रत रखने के बाद गरीबों में फल आदि दान किया। क्षेत्र की सीमा देवी, गीता देवी, राधा रानी, सीमा देवी आदि ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और कथा सुनने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद