विजयपुर। पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइलमैन के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजनेता और संगठनों सदस्यों ने राष्ट्रपति को याद किया। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत से ऐसे काम किए हैं जो आज भी लोग याद करते हैं। यही कारण है कि उनको लोग श्रद्धा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए बहुत योगदान दिया। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, जयराम शर्मा, डुग्गर मंच पार्टी के प्रधान मोहन सिंह, समाजसेवक पंकज सलाथिया, डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह जोहल आदि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। संवाद