सांबा। कोविड-19 के एसओपी के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए सांबा पुलिस ने मंगलवार को 100 व्यक्तियों के चालान किए। उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एसएसपी के अनुसार कोविड-19 एसओपी को लागू करने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि जिले के लोग कोविड-19 की एसओपी का पालन कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों ने जिले में 100 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं करने व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए चालान किए। पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे हमेशा मास्क पहनें और कोविड-19 की पालना करें। क्योंकि ये कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रमुख निवारक उपाय हैं। लोगों को सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।