फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गणपति बप्पा की लोगों ने पूजा-अर्चना की और व्रत रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। श्री गणेश चतुर्थी पर श्री गणपति बप्पा की लोगों ने पूजा-अर्चना की और व्रत रखा। बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी होने के कारण श्री गणेश के भक्तों ने सुबह स्नान किया। उसके बाद गणपति बप्पा मोरिया की पूजा अर्चना की और कथा पढ़ कर भोग लगाया। भक्तों ने बताया कि कोरोना के चलते हम लोगों ने श्री गणेश जी की पूजा घर में की। उन्हें भोग लगाया। श्री गणेश चतुर्थी का व्रत और पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। श्री गणेश जी हर प्रकार का कष्ट हर लेते हैं। इसलिए हम लोगों ने श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रखा और पूजा अर्चना की और गरीबों को दान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें