बाड़ी ब्राह्मणा। सड़क दुर्घटना में बुधवार सुबह एक व्यक्ति घायल हो गया। गोद राज पुत्र बलदेव राज निवासी पठानकोट ड्राइवर है। वह बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र के लिए नंबर-4 से पैदल जा रहा था। पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट आई है। मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने व्यक्ति को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद