फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गांव रेका में श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज रामगढ़ में मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब रेका (स्वंखा) की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इसमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को उजागर किया गया। छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने उपदेश सुनकर लंगर सेवा में भाग लिया। ग्रंथी प्रमुख बाबा घर सिंह ने प्रवचन किए। सरदार गुरदीप सिंह, प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, रायका ने जीडीसी रामगढ़ की यात्रा की सराहना की और श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रायका के सचिव सरदार गुरनेक सिंह ने भी अपने विचार रखे। सरपंच सरदार गुरजीत सिंह ने सती प्रथा की समस्या को दूर करने के लिए श्री गुरु नानक देव जी की भूमिका पर बात की और महिला समानता के विचार का प्रचार किया। छात्रा मलकीत कौर, संदीप कौर ने बाबा नानक के जीवन और शिक्षाओं पर बात की। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. मीरू अबरोल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रो. रिशा कुमारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें