फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नदंनी में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले के साथ-साथ क्षेत्रीय अधिकारियों ने भी शपथ ली।
विज्ञापन

सनद रहे कि राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्तूबर को मनाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि यह दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। पटेल को 550 से अधिक रियासतों के एकीकरण के प्रयास के लिए भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष सरदार पटेल की 147 वीं वर्षगांठ है। बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायत में भी इसी तरह का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया और जिला सांबा में छात्रों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखी गई। डीसी सांबा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर अधिकारियों से एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय के तहत व्यापक जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 6 नवंबर तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें