फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए बनाई जाएगी 120 फुट नहर

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में बैठक करते छठ कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी छठ पूजा सिडको मैदान में होगी। बुधवार को छठ पूजा आयोजन कमेटी ने स्थल का निरीक्षण किया। इस बार छठ पूजा के लिए कमेटी की तरफ से 120 फुट के करीब नहर बनाई जाएगी। 70 के करीब छठ माता की पूजा के लिए बेदी बनाई जाएगी। इसमें उपवास रखने वाले लोग खड़े होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देंगे, और छठ माता की पूजा करेंगे।
विज्ञापन

छठ महोत्सव 29 अक्तूबर सुबह से 31 अक्टूबर सुबह तक मनाया जाएगा। 29 अक्टूबर को लोग घरों में ही पूजा-अर्चना करेंगे और उपवास रखेंगे। उसके बाद 30 अक्तूबर शाम को सूर्यास्त को नहर में खड़े होकर सूर्य अर्घ्य दिया जाएगा, और छठ माता की पूजा की जाएगी। 31 अक्तूबर सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद उपवास खोल दिया जाएगा।
छठ महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। उसके अलावा कमेटी के सदस्यों की तरफ से इस बार भी पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा को आमंत्रित किया जाएगा। प्रशासन के सहयोग के साथ छठ महोत्सव को संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन

------
बाड़ी ब्राह्मणा में छठ महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेश से आए लोग इस महोत्सव में भाग लेते हैं। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ छठ माता की पूजा करते हैं। अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें भी मांगते हैं। लोगों की मन्नतें पूरी भी होती हैं, जिन लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं वह ढोल नगाड़ों के साथ सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए नहर के किनारे पहुंच जाते हैं, और वहां अपनी मन्नत पूरी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें