फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
करवाचौथ ब्रत के लिए खरीददारी करते महिलाएं - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजार में महिलाओं, नवविवाहिताओं, युवतियों की चहल-पहल काफी बढ़ गई है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में इनकी भीड़ देखी जा रही है। दूसरी तरफ ब्यूटी पार्लर में उनके सजने और संवरने के लिए कई प्रकार की कॉस्मेटिक, कपड़े और अन्य सामान उपलब्ध हैं, जो उन्हें आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ का महिलाएं बड़ी बेसब्री से इंतजार करती हैं। क्योंकि इस त्योहार पर महिलाएं व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। साथ ही पति के लिए सजती संवरती हैं और पति भी पत्नी पर दिल खोलकर स्वागत और सम्मान करते हैं। इस कारण बाजारों में रौनक आ जाती है। बाजार में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 13 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। महिला ममता, पूजा, दीपिका व पूनम ने बताया कि इस व्रत में उनके पति भी पूरा दिन कुछ नहीं खाते और हमारी आयु के लिए व्रत रखते हैं, जिस कारण व्र्रत रखने का सुख दोगुना हो जाता है। वहीं महिलाएं सुंदर दिखने के लिए शृंगार की तैयारी में जुट गई हैं। बाजार में महिलाओं के साज-सज्जा के लिए जगह-जगह दुकानें लग गई हैं। बाजारों में कपड़ों से लेकर महिलाओं की जरूरत का सभी सामान उपलब्ध है। सुहागिनें इस दिन उपवास रखती हैं। करवाचौथ महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें