फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली बध से लंका दहन का मंचन दर्शक हुए रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती गांव केसो मनहासा और संवाखा कला में चल रही रामलीला में सीता की खोज, लंका दहन समेत दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में सोमवार की रात्रि कलाकारों ने बाली वध से लंका दहन तक की लीला का मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक काफी रोमांचित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान जी की झांकी से हुई। जिसे देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंच पर दिखाया कि श्रीराम सुग्रीव को बाली से युद्ध के लिए भेजते हैं। रामजी के हाथों बाली मारा जाता है। लक्ष्मण जी को पम्पापुर भेज कर सुग्रीव को राजा तथा अंगद को युवराज बनाया जाता है। सुग्रीव राज पाकर श्रीराम को भूल जाता है। हनुमान जी के स्मरण कराने पर सुग्रीव राम की शरण में जाते हैं। चारों दिशाओं में वानरों की सेना भेजी जाती है। अंगद हनुमान के साथ समुद्र तट पर पहुंचते हैं, हनुमान जी लंका जाते हैं, विभीषण जी से मुलाकात होती है। जो सीता जी का पता बताते हैं। हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचते हैं, और उसे तहस नहस करने लगते हैं। तब मेघनाथ उन्हें पकड़ कर रावण के पास ले जाता है। हनुमान की पूंछ में रावण के निर्देश पर आग लगा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें