रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव केसों मनाहसा सबांख में रामलीला मंचन करते कलाकार।
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव केसों मनहासा स्वांखा में चल रही रामलीला में मंच पर भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ा। उनके धनुष तोड़ते ही उन पर फूलों की वर्षा हुई, और सीता के साथ उनका विवाह हुआ। बुधवार को रामलीला मैदान में चल रही रात की रामलीला में भगवान श्रीराम के विवाह का मंचन हुआ।
राजा जनक ने सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। इसमें कई देश के राजा पहुंचे। कई राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं तोड़ पाए। उसके बाद भगवान राम ने धनुष तोड़ दिया और सीता के साथ उनका विवाह हुआ। इस मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। काफी संख्या में रामलीला देखने दर्शक पहुंचे। संवाद