फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा की जयंती पर रहा उत्सव जैसा माहौल

विज्ञापन
सांबा महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर फुल अर्पित करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर शुक्रवार को नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। वीरभुमि पार्क में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से बिरादरी के सदस्य शामिल हुए। कुछ लोग तो ढोल की थाप पर नाचते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

वीरभुमि पार्क में बडा हाल बनाया गया। जहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यही नहीं बिरादरी की महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल हुईं। बिरादरी के प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दिए। सभा के जिला अध्यक्ष कैप्टन इंदर सिंह ने कहा कि सांबा के ऐतिहासिक किले पर ऊंचा तिरंगा लगाया जाए, जो पाकिस्तान से भी नजर आए। 370 को समाप्त किया गया है ऐसे में 371 लगाई जाए, डोगरा प्रमाणपत्र जारी किया जाए, ताकि डोगरों की पहचान बनी रहे।
कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। जबकि सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंवर नारायण सिंह भी उनके साथ थे। मुख्य अतिथि और धार्मिक गुरु साहिल महाराज ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने महाराजा की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने संसदीय विकास कोष से राजपूत भवन की मरम्मत के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने टॉपर छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। जिले भर के छात्रों को जिन्होंने आठवीं, दसवीं व बाहरवीं कक्षा में अच्छे नंबर लिए, उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बिरादरी में अच्छे काम करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों को पगड़ी पहना कर सम्मान दिया गया। इसमें नेकां नेता मोहिंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व नेता विनोद मिश्रा, आप के राजेश्वर सिंह विक्का, सेवानिवृत्त कर्नल अमरीक सिंह, सेवानिवृत्त डीआईजी विजय सिंह, भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, कर्ण सिंह,रमण स्लाथिया, नपा अध्यक्ष पवन कोहली आदि शामिल रहे।
---------
युवाओं में काफी उत्साह देखा गया
सांबा। युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह चौक पर एकत्रित होकर पहले महाराजा की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए, फिर ऐतिहासिक किले में पहुंच कर विजयी रैली निकाली। रैली किले से शुरू हुई, जो महाराजा हरि सिंह चौक, सुंब मार्ग चौक, लिंक मार्ग, मुख्य चौक हाईवे से होते हुए बार्डर मार्ग से नए बस अड्डा, कस्बे की मंडियों से होते हुए किले में पहुंची। रैली में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारों से युवाओं में उत्साह भरा जा रहा था। पुलिस की ओर से भी कडे़ प्रबंध किए गए। अतिरिक्त पुलिस एसपी सुरिंद्र चौधरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। युवा राजपूत के सदस्य बाबर सिंह, लक्की सिंह, शीरज गुलेरिया, नवी संब्याल, रोहित आदि ने महाराजा की जीवनी पर प्रकाश डाला। संवाद
महाराजा हरि सिंह अमर रहे जयघोष से विजयपुर गूंजा
विजयपुर। महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए। महाराजा हरि सिंह अमर रहे जयघोष से पूरा विजयपुर शहर गूंज उठा। उनकी प्रतिमा पर फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई है। मौजूद लोगों ने सरकार द्वारा अवकाश घोषित करने की मांग को पूरा करने पर खुशियां मनाई और कहा कि इतने साल का संघर्ष अब रंग लाया है। अवकाश के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई साल से जम्मू के लोग और अलग-अलग संगठन खासतौर पर युवा राजपूत सभा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की मांग कर रहा था। सरकार ने हाल ही में लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए 23 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी। संवाद
घगवाल में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जश्न मनाया
घगवाल। कस्बे में डोगरा समिति ने धूमधाम से महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन मनाया। इसमें डीडीसी ब्लॉक राजपुरा आशा रानी, विजय टगोत्रा, राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक, दुर्गादास, कुलदीप राज, मंडल प्रधान कुलभूषण जसरोटिया के साथ अन्य युवाओं ने एक दूसरों को पगड़ी पहनाई। रैली निकालकर बाजार से होते हुए श्री नरसिंह धाम मंदिर में माथा टेका और लोगों से एकता बनाए रखने की अपील की। संवाद
वॉलीबाल प्रतियोगिता में संगवाली मंडी टीम रही विजयी
सांबा। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में संगवाली मंडी व गढ़ मंडी के बीच मैच खेला गया, जिसमें संगवाली मंडी की टीम ने तीन के मुकाबले में दो सेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर कैप्टन इंदर सिंह, अमरदीप सिंह, अनुपम सिंह आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। संवाद
बाड़ी ब्राह्मणा में शोभायात्रा निकाली
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर करणी सेना के सांबा प्रधान नरेश सिंह ने बताया कि महाराजा की जयंती पर छुट्टी घोषित करने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का शुक्रिया अदा करते हैं। बाड़ी ब्राह्मणा में हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद करणी सेना के सदस्य जम्मू के लिए रवाना हो गए। शोभायात्रा में सुरेश सिंह, जनक सिंह, मुरार सिंह, सौरव सिंह, क्रांति सिंह, मीर सिंह, बलवान सिंह और अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें