फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल कर दिया है। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा क्षेत्र में पुलिस ने नाका लगाया। पुलिस को सूचना के आधार पर पता चला कि मवेशियों से भरा ट्रक जा रहा है। जैसे ही ट्रक नाके से पहले पहुंचा तो पुलिस को देखकर उसने रूट बदल लिया। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो ध्यानसर क्षेत्र से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 16 मवेशी लदे थे। इसमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। उसके साथ पुलिस में ट्रक के हेल्पर को भी पकड़ लिया। उसके हेल्पर को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाया गया। वहां मवेशी तस्करी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। हालांकि ट्रक का ड्राइवर फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हेल्पर की पहचान फारुख निवासी मोहनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें