फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में गैर सरकारी संस्था श्रेयांश हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए भंडारे ?
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। गैर सरकारी संस्था श्रेयांश हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की तरफ से रामनवमी के उपलक्ष्य मेें सिडको चौक पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा शिवाली कोतवाल विशेष तौर पर मौजूद रहीं। संस्था के अध्यक्ष चिंकल थापा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी रामनवमी पर भंडारा लगाया गया है। इस मौके पर संस्था के सदस्य खुशवीर सिंह, तेजराम डोगरा, भारत भूषण, सतपाल, मोहम्मद फारुख, राजेश कुमार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

क्षेत्र में लोगों ने रामनवमी धूमधाम से मनाई
विजयपुर। क्षेत्र में लोगों ने रामनवमी धूमधाम से मनाई। भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्रीराम का जन्मदिवस रामनवमी के रूप में पूरे देशभर में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। त्रेता युग में इसी पावन दिन भगवान श्रीराम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया। राम के भक्तों ने सुबह पूजा अर्चना की और रामनवमी पर बताया कि श्रीराम भगवान की पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
लोगों ने चिनाब दरिया में साख विसर्जित की
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में रामनवमी रविवार को बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई। लोगों ने चिनाब दरिया में साख विसर्जित की। लोगों ने पूजा अर्चना करके कंजक पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। नवरात्र में घरों में लगाई साख को चिनाब में विसर्जित किया। कस्बे के दुर्गा मंदिर, कामेश्वर मंदिर सहित अन्य में भी पूजा अर्चना और भंडारा लगाया। संवाद
विज्ञापन

कंजक पूजन व साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न
अरनिया। रामनवमी पर्व क्षेत्र में श्रद्धा से मनाया गया। रविवार को कंजक पूजन व साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न हो गए। इस दौरान माता के भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद के तौर पर स्टाल लगाए।
रामनवमी को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया और पूरी आस्था के साथ माथा टेक माता का आशीर्वाद लिया। पूजन के लिए कंजकों की कमी भी खलती रही। कई श्रद्धालुओं को अपनी बारी का सुबह साढ़े दस बजे तक का इंतजार करना पड़ा। वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित सोनू का कहना है चैत्र पक्ष के इस पहले नवरात्र में सनातन धर्म का नया वर्ष भी शुरू हो जाता है, जिसकी शुरुआत पूरी आस्था के साथ की जाती है। संवाद
रामनवमी पर्व पर आरएस पुरा में कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम
आरएस पुरा। रामनवमी पर रविवार को उपजिले में कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम गीता भवन में हुआ। जहां स्वामी प्रकाशानंद ने भक्तों को रामनवमी के बारे में प्रवचन से जानकारी मुहैया कराई। स्वामी नरेंद्र दास, डॉ नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें