छोटा काशी पुरमंडल मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आरती कार्यक्रम में मौजूद लोग।
बाड़ी ब्राह्मणा। छोटा काशी पुरमंडल में आरएसएस और स्थानीय लोगों ने देविका मैया की आरती का आयोजन किया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आरएसएस की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक पुरमंडल में चल रही थी। रविवार को देविका मैया की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आरएसएस के हर जिले से आए कार्यकर्ताओं ने आरती में भाग लिया। आरती के बाद शिव मंदिर में लोगों ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। संवाद