सांबा जिला के पहाडी व धार्मिक स्थल बाबा शिवो देव स्थान से छडी यात्रा निकालते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के पहाड़ी एवं धार्मिक स्थल गौरण में बाबा शिवो की वार्षिक छड़ी यात्रा निकाली गई। जो गोरण से समोठा तक पैदल चली। वहां से गौरण पहुंची। बाबा शिवो विकास कमेटी के प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि गत चार वर्ष से बाबा शिवो के देव स्थान से समोठा तक छड़ी यात्रा निकाली जाती है। इसी सिलसिले में सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर मन्नतें मांगी। यात्रा के पहले पड़ाव में ढंगा मंदिर में यात्रा को विश्राम दिया गया। वहां से समोठा में बाबा के माता पिता के स्थल पर यात्रा पहुंची। शाम को गौरण के लिए रवाना हुई। वहां भंडारा लगाया गया। संवाद