घगवाल। राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांव जरांई में रविवार को सेना की ओर से सद्भावना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ भारत पाक के मध्य हुए। 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले जांबाजों को सम्मान दिया गया। इस अवसर पर रमेश चंद्र, सांजी राम, मोहन लाल, सरदारी लाल, पूर्ण चंद को सेना के अधिकारियों ने उनकी जांबाजी पर सम्मानित किया। बाद में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सनूरा वॉलीबाल क्लब व हीरानगर वॉलीबाल क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। सनूरा क्लब ने 2.0 से मुकाबला जीतकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, सरपंच विनय शर्मा, राजपुरा सरपंच सुरेश शर्मा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।