विजयपुर। गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी ने बताया कि कोरोना के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए इस बार तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस कार्यक्रम सीमित रखा गया। उन्होंने गुरु के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों की सेवा करके ही प्रभु को पाया जा सकता है। इस दौरान महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में माथा टेका।