फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज रामगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव पर हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। डिग्री कालेज रामगढ़ में रेड रिबन क्लब ने जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत के दूसरे चरण के अभियान के तहत 20 अक्तूबर तक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। प्राचार्य प्रो. डॉ मीरू अबरोल के मार्गदर्शन में कालेज में जागरूकता अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

भारत और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नाको के डॉ. भारती प्रवीण पवार, राज्य मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मुख्य अतिथि थे। कॉलेज द्वारा एचआईवी पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें डॉ. राधू ने छात्रों को बीमारी की रोकथाम और देखभाल के बारे में बताया। दूसरे सत्र के संसाधन व्यक्ति डॉ. हरि सलाथिया, ने प्रभावी एचआईवी रोकथाम और देखभाल के बारे में बताया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. मीरू अबरोल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संलग्न करना है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयास को धन्यवाद दिया और सराहना की। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ संदीप कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें