फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : चीची माता मंदिर में बनी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नवरात्र में धार्मिक स्थलों पर रौनक बनी रही। रविवार को चौथे नवरात्र पर चीची माता मंदिर में भीड़ बनी रही। छुट्टी होने पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही आना जाना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

कोविड-19 की पालना करते हुए प्रबंधकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनने को कहा जा रहा था। श्रद्धालुओं को एक-एक कर कतार में छोड़ा गया। प्रबंधकों की ओर से पूरे प्रबंध किए गए। कुल मिला कर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। क्योंकि कोरोना के चलते मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे। अब नवरात्र में प्रशासन की ओर से दर्शन की अनुमति से श्रद्धालु काफी खुश दिखाई दिए। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने बाद श्रद्धालु चीची माता के मंदिर में भी पहुंच रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से भी मंदिर की अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। बिजली, पानी की भी पूरी व्यवस्था की गई थी।
गुणगान करने से मां भक्तों पर बनाए रखती है कृपा
संत सम्मेलन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं
आरएस पुरा। गांव सत्तोवाली स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में रविवार को संत गंगाधर पहुंचे। उन्होंने अमृत रूपी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। जम्मू-कश्मीर में शांति बनी रहे। सच्चे मन से मां की महिमा का गुणगान करने पर मां भक्तों पर कृपा बनाए रखती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने वाले प्राणियों को पावन नवरात्र में सुबह व शाम को पूजा करनी चाहिए, जिससे सबका भला हो। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल संत सम्मेलन में पहुंचे और संतों का आशीर्वाद लिया। चौधरी श्याम लाल ने आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर उप सरपंच कुलदीप सिंह, पंच प्रवीण सिंह, परमजीत सिंह मन्हास सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
पुलिस व सीआरपीएफ ने चलाया सफाई अभियान
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में पुलिस एवं सीआरपीएफ की ओर से रविवार को स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धीरेंद्र वर्मा कमांडेंट 38 वाहिनी सीआरपीएफ के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न पवित्र स्थानों चीची माता मंदिर और आसपास के क्षेत्र, ऑटो स्टैंड, सिडको चौक, बाडी ब्राह्मणा और पुरमंडल में नवरात्र और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लोगाें में जागरूकता फैलाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया।संवाद
फोटो
पूरे साल घर परिवार में रही है सुख शांति
विजयपुर। माता के भक्तों ने मां दुर्गा के रविवार को पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों में माथा टेक रहे श्रद्धालुओं द्वारा लंगर लगाकर पूजा अर्चना की जा रही है। भक्तों ने बताया कि पंचम नवरात्र पर स्कंदमाता की पूजा अर्चना की और व्रत भी रखा। नवरात्र पर व्रत और पूजा अर्चना करने से पूरे साल घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें