फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के अभिनंदन के लिए रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि थे। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया।
विज्ञापन

परिषद के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रमुख नागरिकों, बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। करीब 30 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के चेक भी वितरित किए। नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली, सीईओ संतोष कोतवाल, उपाध्यक्ष कुमेर सिंह, सहित पार्षद संजीव पाधा, रवि खजूरिया, तारा चंद, राज सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह विन्नी व तारा चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें