फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनवाल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खनवाल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

सांबा। जिले के गांव खनवाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पखवाड़े के चलते रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच गिरदारी लाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजीव शार्म मुख्य अतिथि रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। देश की आंतरिक सुरक्षा एवं बाहरी खतरों को रोकने के साथ-साथ विकास का काम भी तेज किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, ओंकार पाधा, रंधीर शर्मा, मदन चौधरी के अतिरिक्त पंच एवं पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें