सांबा पावर लिफटिंग मे प्रथम आने पर सम्मानित करते डीडीसी आध्यक्ष
- फोटो : SAMBA
सांबा। डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त ने पावर लिफ्िटिंग चैंपियनशिप में प्रथम आने पर सुनील कुमार को सम्मानित किया। सुनील के अनुसार जम्मू जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन 11 व 12 सितंबर को गुरु रविदास सभा बहु फोर्ट में किया गया। इसमें वह प्रथम रहे। इसी सिलसिले में बुधवार को सुनील कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, पार्षद विनोद सिंह बिन्नी भी उपस्थित थे। संवाद