घगवाल के संगवाली गांव में शहीद सुशील खजुरिया को श्रदांजली देते जिला उपायुक्त
- फोटो : SAMBA
घगवाल। घगवाल के गांव संगवाली के युवा लेफ्टिनेंट सुशील खजूरिया (कीर्ति चक्र) आज के दिन कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में उनका 10वां शहीदी दिवस सैन्य सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके उपायुक्त अनुराधा गुप्ता व एसएसपी राजेश शर्मा, शहीद के पिता सोमदत्त खजूरिया सहित अन्य परिजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बेटे की बहादुरी को याद करते हुए परिजन भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। गांव संगवाली में शहीद सुशील खजूरिया की याद में एक पार्क और म्यूजियम बनाया गया है। जहां हर साल शहीदी दिवस मनाया जाता है। यहां उनका हर वो सामान रखा गया है जिससे उनको विशेष लगाव था। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए भी व्यवस्था की गई है।