फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर महाराजा हरि सिंह को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/ज्यौड़ियां/विजयपुर/परगवाल/बिश्नाह। महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती पर वीरवार को हर तरफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने महाराजा की प्रतिमा और तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कुछ जगहों से लोग जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सांबा में राजपूत सभा हाल में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ बिरादरी के मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अमर क्षत्रीय रजपूत सभा के प्रदेश प्रधान विशन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायाण सिंह, राजपूत सभा के जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित न करने से बिरादरी में रोष है।
यदि सरकार महाराजा के जन्म दिवस पर छुट्टी की घोषणा करती है, तो ठीक है अन्यथा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर काबुला सिंह, जयदेव सिंह, पार्षद राज सिंह, एडवोकेट सुभाष सिंह, शिव चरण सिंह, सरपंच दवेन्द्र सिंह, सरपंच लब्लु संब्याल आदि उपस्थित थे। उधर हरि सिंह चौक पर सवर्ण सिंह, लक्की सिंह ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र में भी महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। पलांवाला के मोहल्ला टीसीपी में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी पलांवाला विजय सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान पलांवाला निवासी महाराजा हरि सिंह के सलाहकार रहे दिवान सिंह भाऊ को भी याद किया। इस मौके पर सेनानिवृत्त सूबेदार मेजर फरजूल सिंह भाऊ, सूबेदार गुलबदन सिंह, पूर्व सरपंच सवर्ण सिंह, पूर्व नायब सरपंच सुखदेव सिंह भाऊ आदि मौजूद रहे। उधर,
खौड़ मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह भाऊ, सुखदेव सिंह, डिप्टी राम, दीपक सिंह, चैन सिंह आदि मौजूद रहे।
ज्यौड़ियां, कैंप खौड़, चक्क मलाल, कलीठ तथा सोलह में भी कार्यक्रम हुए। राजकीय डिग्री कॉलेज ज्यौड़ियां में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को महाराजा हरि सिंह के राज्याभिषेक को दर्शाने वाला एक ऑनलाइन वीडियो भी दिखाया गया। इसके बाद डॉ राकेश भारती ने व्याख्यान दिया। प्रो. नसीब कुमार भगत ने भी संबोधित किया। प्राचार्य प्रो. कुलदीप राज शर्मा ने कहा कि महाराजा हरि सिंह प्रगतिशील दृष्टिकोण वाले शासक थे। पांचवें सेमेस्टर की छात्रा रिया शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
गांव गुड़ा सलाथिया में भी लोगों ने महाराजा हरि सिंह को नमन किया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह सलाथिया, वरिंद्र सलाथिया, सरपंच जतिंद्र सिंह मखनु, शेखर सलाथिया, पंच पोशा सलाथिया आदि मौजूद थे। उधर, परगवाल से युवा राजपूत सभा के सदस्य जम्मू में निकली रैली में शामिल हुए।
बिश्नाह में भाजपा कार्यालय में महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा, पार्षद कुलबीर सिंह, बीडीसी चेयरमैन सुरजीत कुमार, प्रेमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

;
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें