घगवाल के संगवाली मे शहीद सुशील खजुरिया को श्रदांजली देते हुए
- फोटो : SAMBA
घगवाल। जिले के जतवाल के गांव संगवाली में शहीद सुशील खजूरिया स्मारक पर शहीदी दिवस को लेकर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 26 सितंबर 2011 को कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए लेफ्टिनेंट सुशील खजूरिया ने अपनी शहादत का जाम पिया था। उनके स्मारक पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर केशव खजूरिया, सरपंच तरसेम सिंह, हैप्पी जसरोटिया, प्रदीप खजूरिया, अनिल खजूरिया, सोम दत्त खजूरिया, रमण खजूरिया के साथ ग्रामीणों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। संवाद