फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सूबेदार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सीमावर्ती गांव कंगवाला में बुधवार को शहीद सूबेदार गिरधारी लाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने 12 जाट के दिवंगत सूबेदार गिरधारी लाल डोगरा को उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा ने 25 अगस्त 1999 को ऑपरेशन विजय के दौरान प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर एसएसपी राजेश शर्मा, कर्नल अशोक दहिया, 168 इंफेंट्री ब्रिगेड महेश्वर सांबा, असम राइफल के मेजर अक्षय ठाकुर, तिलक राज भारद्वाज डिप्टी एसपी, रीना चौधरी सरपंच पंचायत पंगडौर ब्लॉक, शहीद के बेटे राकेश कुमार व शहीद की पत्नी ने भी श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें