आरएस पुरा। गांव स्लैड में राष्ट्रीय संपर्क अभियान आरएस पुरा के इंचार्ज राकेश पंत ने डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार के साथ बैठक कर सरोर एवं चकड़ा में लोगों को पेश आ रही बिजली किल्लत की समस्या पर विचार-विमर्श किया। पतं ने कहा कि हमें जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं को हल करना चाहिए। इस समय जब बारिश कम हो रही है तो हमारा फ़र्ज बनता है कि हम किसानों और लोगों को पानी व बिजली समय पर उपलब्ध कराएं। बारिश न होने से किसानों की फसल को जो नुक़सान हुआ है, उसे ध्यान में रखते हुए लोगों को विशेष कर किसानों को जल्द से जल्द बिजली और पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मंडल बिश्नाह के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पंच बलविंदर शर्मा, नीरज सैनी उपस्थित रहे। संवाद