सांबा। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने गांव दौडा में शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत चंद्रशेखर आजाद की 115 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम योग समिति के जिला प्रभारी निलांबर डोगरा की देखरेख में आयोजित किया गया।
इसमें स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के आगे फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जयघोष लगाए गए और उपस्थित लोगों व युवाओं को उनकी जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया कि कैसे उन्होंने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। देश को आजाद कराने के लिए प्राणों की आहुति हंसते-हंसते दे दी। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति के सदस्य ऐसे कार्यक्रम इसलिए आयोजित करते हैं ताकि युवाओं को इन देश प्रेमियों के बारे अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। ताकि जातपात को छोड़ कर देश प्रेम हर युवा के दिल में सर्वप्रथम रहे।
कार्यक्रम में नवीन सिंह, अनुराधा, मोहन सिंह, रविकांत शर्मा, सुनेहा मेहरा, पायल मन्हास, नरेश परिहार, वंश मन्हास, अंजू वाला, सिया मेहरा, अर्जुन मन्हास, अदिति व रोशन कुमार भी विशेष रूप से मौजूद थे।