फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग में हिंदी में काम करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सरकारी कार्यालयों में उर्दू के साथ हिंदी में भी काम करने के आदेश जारी किए गए हैं। आज भी हिंदी में काम नहीं किए जाने से लोगों ने एलजी से मांग उठाई है कि सभी कार्यालयों में उर्दू के साथ हिंदी में भी काम किया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल, दिनेश, अमन, आकाश आदि ने कहा कि यूटी बनने के बाद सरकार ने हिंदी में भी कामकाज करने के आदेश तो जारी किए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं किया गया है। आज भी उर्दू में ही कामकाज किया जा रहा है। पुलिस विभाग में कई थानों मे एफआईआर हिंदी में लिखी जा रही है। जबकि राजस्व विभाग में आज भी सारा कामकाज उर्दू में ही किया जा रहा है। ऐसे में आम लोगों को पता ही नहीं चल पाता है। उन्होंने एलजी से मांग उठाई है कि सभी सरकारी कार्यालयों को आदेश जारी किए जाएं कि वह उर्दू के साथ हिंदी में भी कामकाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें