फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग पक्षियों के लिए पानी और दाने की कर रहे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग घरों मे बंद हैं। ऐसे में गर्मी के बढ़ने से पक्षी भी परेशानी में हैं। लोग अब पक्षियों के पानी व दाने की भी व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा के सामाजिक संगठन सोशल क्लब के सदस्य अजय सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान लोग बंसतर दरिया में साख विसर्जित करते हैं। उनका संगठन बसंतर दरिया में सफाई करने में जुट जाता है। वहां से जितने भी बर्तन मिलते हैं व लोगों में बांट देते हैं कि गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। संगठन के सदस्य घर पर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करते हैं। लोगों को भी संस्था की तरफ से जागरूक किया जाता है कि गर्मी में पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था जरूर करें। इस पर अमल भी किया जाता है।
उधर रंजु गुप्ता के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान वह घरों में ग्रीनरी पर जोर देते हैं। ताकि सजावट बनी रहे। वहीं ताजा हवा के साथ ऑक्सीजन भी बनी रहे। अमन गुप्ता के अनुसार पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था के लिए वह कई कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक कर चुके हैं। असर भी देखने को मिला है। वैसे भी कोरोना के चलते लोग पक्षियों को पानी की व्यवस्था करने को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें