फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनगलाड के हनुमान मंदिर में भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
सीमांत गांव सीर में भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवचन देते हुए राकेश शास्त्री - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बैनगलाड के हनुमान मंदिर में भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड के हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। द्वारिका नाथ शास्त्री के सुपुत्र गंगू जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया। उन्होंने भगवान को हमेशा याद रखने पर बल दिया। कहा कि भक्ति का मार्ग ही मानव को मुक्ति दिला सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुुंचे। संवाद
----------------
मनुष्य को प्रभु भक्ति के लिए समय जरूर निकालना चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सीर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक राकेश शास्त्री ने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में कथा का आयोजन होता है। क्षेत्र धन्य हो जाते हैं। मनुष्य को प्रभु भक्ति के लिए समय जरूर निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कथा कराने वाली कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनका यह बेहतर प्रयास है। जिन जिन क्षेत्रों में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा वह बढ़-चढ़कर योगदान देते रहेंगे। नायब सरपंच अंजू चौधरी ने कहा कि हर साल गांव की कमेटी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कमेटी तथा गांव वासियों को आभार जताया। इस अवसर पर राकेश चौधरी, बिल्ला चौधरी सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें