सांबा। सरोर में शनिवार को चाढ़क बिरादरी ने अपने कार्यालय में कार्य समिति की बैठक की। इसमें कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। सबसे आह्वान किया गया कि हर गांव से लोग 14 मार्च को सुंजवा की वार्षिक मेल में भाग लें।
बैठक की अध्यक्षता बिरादरी प्रधान राकेश चाढ़क ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव अशोक चाढ़क ने किया। अशोक सिंह अनुसार 18 अप्रैल को ग्रेटर कैलाश के शिव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा व 14 मार्च को चाढ़क बाहुल्य गांव में बिरादरी की तरफ से मुफ्त मेटाडोर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बिरादरी सदस्यों ने एकमत से सुंजवा भूमि की चारदीवारी कराने का भी प्रस्ताव पारित किया। इस बारे में मार्च के बाद निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में रविवार को अवतारा चक में बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसका आयोजन सुरजीत सिंह द्वारा होगा। बैठक में प्रधान राका चाढ़क, महासचिव अशोक चाढ़क सहित वरिष्ठ उपप्रधान स्वर्ण सिंह, कोषाध्यक्ष शाम सिंह, जोगराज सिंह, जगदेव सिंह, अजीत सिंह, रघुवीर सिंह, सुरजीत सिंह, बलकार सिंह, गोपाल सिंह, नरैन सिंह, कुलभूषन सिंह, गुलशन सिह, जगदीश सिंह आदि शामिल थे।