फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहडी मिलन पर सांबा किले में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के एतिहासिक किले में सिविल सोसायटी व नगर परिषद के सहयोग से लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म्यूनिसिपल काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी जोधराज सहित पार्षद व गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें कटरा निवासी जानी-मानी बाल कलाकार व गायिका सारेगामा रियलिटी शो की रनर अप और पीटी वायस आफ पंजाब की विजेता रह चुकीं अनन्या शर्मा व प्रसिद्ध डोगरी कलाकार छज्जू सिंह काटल व उनकी टीम ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान डोगरा संस्कृति से जुडे़ कई गीत लोकगीत व नृत्य बच्चों व अन्य कलाकारों द्वारा पेश किए गए। लोहड़ी मिलन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र कटरा की बाल गायिका अन्यना शर्मा रहीं। जिन्होंने अपनी खूबसूरत बेहतरीन गायकी से सांबा के लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में राजपूत सभा के जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह, डोगरी साहित्यकार जगदीश राज सपोलिया, डॉ. जगदीप सिंह, थाना प्रभारी सांबा राजेश जसरोटिया, नगर परिषद के चेयरमैन पवन कोहली, उप चेयरमैन कमेर सिंह, विनोद सिंह बिन्नी, संजीव पाधा, राज सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें