फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते त्योहारों पर भी लगा ग्रहण

विज्ञापन
सांबा की केली मंडी में रावण परिवार के पुतले जलाते हुए
विज्ञापन
सांबा। बुराई पर अच्छाई की जीत पर्व दशहरा जहां कस्बे में धूमधाम से मनाया जाता था, कोरोना के चलते यह त्योहार भी सीमित होकर रह गया है। सांबा की मंडी कैली व मंडी थलोरा का दशहरा देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में भीड़ जुटती थी। विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली जाती थी।
विज्ञापन

कलाकार भी झांकियों में अपनी प्रतिभा दिखाते थे। मंडी थलोरा की श्रीकृष्णा ड्रॉमेटिक क्लब की ओर से मिनी स्टेडियम में रावण दहन किया जाता था। आज उन्होंने मंडी थलोरा के मैदान पर ही कार्यक्रम किया। केवल रावण का ही पुतला जलाया। मंडी कैली के वीर चक्र रघुवीर सिंह रामलीला क्लब की ओर से कैली मंडी मैदान पर रावण दहन किया जाता था। उन्होंने मंडी के चौक पर ही कार्यक्रम का आयोजन कर दशहरा पर्व मनाया। रामलीला कमेटी के प्रबंधकों के अनुसार कोरोना के चलते एसओपी का पालन करते हुए उन्होंने केवल दशहरे की रस्म की अदायगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें