फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शारीरिक और मानसिक विकार दूर करता है

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में गर्ल्स हाई स्कूल में योग अभ्यास करते स्कूल के बच्चे तथा अन्य लोग।
विज्ञापन
सांबा। विश्व योग दिवस पर रविवार को हर ओेर योग का नजारा बना रहा। घगवाल में योग के दौरान उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका गीता भगत ने कहा कि भारतीय दर्शन ने युगों-युगों से ‘वसुधैव कुटुम्बकं’ की भावना भावित जीवन पद्धति मानव मात्र को प्रदान की है। भारत के योग ने मनुष्य मात्र को शारीरिक और मानसिक पुष्टता प्रदान की है। योग करने से शारीरिक और मानसिक विकार दूर होते हैं।
विज्ञापन

प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों ने इस आदर्श जीवन शैली को खोज कर समाज के बीच इसकी स्थापना की, जिसे अपनाने वाला मनुष्य अपने जीवन के अंत तक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ-प्रसन्न रहता है। किसी भी परिस्थिति में हताशा और निराशा उससे कोसों दूर रहा करती है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं प्रार्थना करती हूं कि वे अपनी कृपा से कोरोना पीड़ितों का उद्धार करें। सारी दुनिया योग एवं आयुर्वेद अपनाकर स्वस्थ जीवन प्राप्त करे।
--------------
विश्व योग दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम
घरों में लोगों ने किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विश्व योग दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों ने घरों में परिवार के साथ योग किया। वीर भूमि पार्क पर लोगों ने योग किया, कैली मंडी पार्क, कस्बे के पुराने बाजार, मंडियों, पार्कों में लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग करते देखे गए। अधिकतर लोगों ने घरों में ही परिजनों के साथ योग किया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने कैली मंडी में स्थानीय लोगों के साथ योग कर तंदुरुस्त रहने के बारे में जागरूक किया। पतंजली योग पीठ के सदस्य नीलांबर डोगरा, एमपी सिंह, भाजपा नेता कश्मीर सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली, पार्षद विनोद सिंह विन्नी, कुसुम खजूरिया ने भी योग कर लोगों को जागरूक किया। सीमावर्ती गांवों में भी योग के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। मोहिंद्र पाल विक्का ने गांव के युवाओं को योग के बारे में बताया। उन्हें प्रतिदिन योग करने के बारे में जागरूक किया। घगवाल में भाजपा नेत्री गीता भगत ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा, गोपाल शर्मा ने युवाओं को योग के बारे में जागरूक किया।
--------------
परगवाल में भी मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
परगवाल। देश के बाकी हिस्सों की तरह रविवार को सीमा क्षेत्र परगवाल में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार का दिन होने से इसका उत्साह दोगना हो गया। हालांकि कोरोना के बीच कोई सार्वजनिक कार्यक्रम तो नहीं हुआ। वहीं लोगों ने घरों में रहकर ही परिवार वालों के साथ योग में हिस्सा लिया। वच्चों ने भी योग दिवस पर परिवार का साथ दिया। परगवाल क्षेत्र के दूसरे गांवों में भी लोगों ने घरों में रहकर योग किया। संवाद
--------
लोगों को स्वास्थ्य के लिए योग करना चाहिए
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया। कोरोना के चलते क्षेत्र के लोगों ने घरों में योग किया। गांव चक मलाल निवासी प्रभात सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ योग किया। उन्होंने बताया कि योग जीवन में अति जरूरी है। सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए योग करना चहिए।
वहीं खौड़ में वार्ड नंबर छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने भी परिवार के साथ घर में योग किया। पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब की तरफ से योग दिवस मनाया गया। कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती ने बताया कि कमेटी के लोग हर साल योग दिवस मनाते हैं लेकिन इस बार कोरोना के चलते अधिक लोगों को पहुंचने की अनुमति नहीं दी। संवाद
-----------
योग करने से कई रोग से मिलती है मुक्ति
अरनिया। कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान मैदानों और घरों में लोगों को योगासन किया। भीषण गर्मी व सूर्य ग्रहण के चलते कस्बे सहित सीमावर्ती गांवों में इस पर्व को सुबह ही शुरू कर दिया। सीमावर्ती पंचायत हल्का नेकोवाल के सरपंच विजय चौधरी ने बताया कि योग करने से कई रोग से मुक्ति मिलती है।
------------------
कोरोना से बचाव के लिए योग करने संकल्प
अखनूर। विश्व योग दिवस पर क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों ने योग किया, और स्वास्थ्य होने पर प्राण लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान जगदीश भगत ने गांव पलवां में कुछ लोगों की उपस्थित में योग किया। इसमें बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। कोरोना से बचाव के लिए योग करने संकल्प लिया। संवाद
---------------
लोगाें को दिया योग से स्वस्थ रहने का संदेश
बिश्नाह। विश्व योग दिवस के मौके पर बिश्नाह में कई स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। भाजपा किसान संघ के कार्यालय में किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भारती और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने विश्व योग दिवस पर योग किया और लोगों को योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। क्षेत्र के गांव चक अवतारा में सद्गुरु कबीर सभा में भी योग दिवस पर भाजपा नेता और सद्गुरु कबीर सभा के प्रधान फकीर चंद भगत ने योग दिवस मनाया। इसके साथ ही कस्बे में कई स्थानों पर लोगों ने योग दिवस मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें