फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकॅडाउन से धार्मिक कार्यक्रम भी हो रहे प्रभावित

विज्ञापन
सांबा के घगवाल के नृसिंह मंदिर का अंदरूणी दृष्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन से धार्मिक कार्यक्रम भी ठप हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर ताले लटके हैं। लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। बुधवार को नृसिंह जयंती है, इसके लिए सप्ताह पूर्व ही तैयारियां चलती थीं। नृसिंह जयंती पर मेला लगता था। इसमें दूर-दूर से लोग शिरकत करते थे। बाजारों में भी अलग ही रौनक रहती थी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के आसपास दुकानें सजती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण अब नृसिंह जयंती का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। मंदिर के महंत के निधन के बाद एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें जिला प्रशासन व स्थानीय लोग शामिल हैं। कमेटी के सदस्य जिया लाल वर्मा ने बताया कि नृसिंह मंदिर के महंत अजय दास बैरागी के निधन के बाद प्रशासन की ओर से विकास कमेटी बनाई थी, जिसमें घगवाल के एसडीएम चेयरमैन, वीडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जेके बैंक के मैनेजर सदस्य शामिल हैं, जबकि स्थानीय लोगों में बीडीसी चेेयरमैन विजय टंगोत्रा, पूर्व सरपंच अविनाश सिंह, जिया लाल वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, सरपंच सुनील उप्पाध्या और राजेश सिंह शामिल है इस कमेटी की देखरेख में ही नृसिंह मंदिर का विकास रहता है। उनके अनुसार अब केबल पुजारी ही मंदिर की सेवा कर रहा है। सभी गतिविधियां बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें