फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर गुरिंदर पाल सिंह जोशन को सम्मानित करते हुए
आरएस पुरा। सारागढ़ी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर गुरिंदर पाल सिंह जोशन का सीमावर्ती गांव दीवानगढ़ गुरुद्वारा में पहुंचने पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान फाउंडेशन के चेयरमैन की तरफ से समाज की भलाई हेतु किए जा रहे कार्यों एवं युवा पीढ़ी को सिख इतिहास के बारे में जागरूक बनाने के किए जा रहे प्रयासों को लेकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। समाज की भलाई के लिए फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है। हमें आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। इसके कारण ही कोई समाज तथा देश तरक्की कर सकता है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इंस्पेक्टर बलकार सिंह, सचिव दिलबाग सिंह, सरदार बलजिंदर सिंह, कैप्टन गुरमीत सिंह तथा जवाहर सिंह ने भी विचार रखे। संवाद