सांबा। राजपुरा के निकट मदवाल गांव में रविवार शाम एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार राजपुरा से मावा की ओर जा रहे राम प्रसाद (23) ओमकार, साहिल कुमार (25) पुत्र जोगिंद्र पाल निवासी चडवाल हीरानगर बाइक न. जेके 08 जे 4516 से जा रहे थे। मदवाल गांव के निकट एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही जेकेएसआरटीसी की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवक मार्ग पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया। जहां से फौरी उपचार देकर दोनों को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद