फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों के लिए मांगी दीर्घायु

विज्ञापन
भाई के माथे पर तिलक लगाते हुए बहन
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरां साहिब/ अरनिया। उपजिले में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर भाइयों के माथे टीकों से सजे दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर बहनों का भाइयों के यहां टीका लगाने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने भाइयों की सलामती और दीर्घायु मांगी। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। मिठाई से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई। बहन भाई के प्रेम को दर्शाता भैया दूज का त्योहार कस्बों के साथ-साथ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। हालांकि दिन निकलने के साथ ही बाजारों में लोगों की काफी आरंभ हो गई। भैया दूज का मुहूर्त दोपहर दो बजे के बाद होने पर शाम तक रौनक लगी रही।
------
मंदिरों में की पूजा
भाई-बहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते हुए इस त्योहार को जितना उत्साह बहनों में दिखा, उतना ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के साथ ही दिवाली हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

भाई के लिए लंबी आयु की कामना की
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में बुधवार को भैया दूज का पर्व पर काफी चहलपहल रही। इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगा कर लंबी आयु की कामना की। सं
गोवर्धन पूजा कर सुख शांति की प्रार्थना की
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में गोवर्धन पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके परिवार के लिए सुख शांति की प्रार्थना की। बुधवार को कस्बे के गुरु मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने गोवर्धन पूजा में भाग लिया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें