फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह पुलिस टीम पर नशा तस्करों ने किया हमला

विज्ञापन
विशनह उप जिला अस्पताल में घायल एसपीओ जिसका नशा तस्करों के हमले में पैर टूट गया इलाज के दौरान जिसे ? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। देवली गांव के बीच मंगलवार की रात को नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इनमें से एक पुलिस कर्मी का पैर टूट गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नशा तस्करों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को पुलिस देवली गांव में विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान कुछ नशा तस्कर पुलिस के नाके को देखकर खेतों की तरफ बने एक लिंक मार्ग की तरफ भागने लगे। उनको भागते देख नाके पर चेकिंग कर रहे तीन पुलिसकर्मी भी उनके पीछे भागे। पुलिसकर्मी नशा तस्करों के खिलाफ कुछ ही दूरी तक भागे थे कि नशा तस्करों के अन्य साथी भी उनके साथ आ गए। उन्होंने मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया, और भागने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, जिसमें एक एसपीओ पुलिसकर्मी मुनीश कुमार का पैर नशा तस्करों के हमले में टूट गया। इसके साथ ही दो और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इन पुलिसकर्मियों को पीटने के बाद सभी नशा तस्कर भाग निकले।
पुलिस कर्मियों से हुई मारपीट की सूचना थाना प्रभारी विक्रम शर्मा को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एसपीओ को उप जिला अस्पताल से जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। अन्य दो पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बिश्नाह पुलिस पर लगातार तस्करों द्वारा हमले होते रहे हैं। इससे पहले भी एक थाना प्रभारी तस्करों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुका है। कुछ दिन पहले भी नशा तस्करों द्वारा बीडीसी सदस्य पर हमला कर उसे भी घायल किया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे कोई भी नशा तस्कर नहीं चढ़ा है। कई बार पुलिस ने तीन थानों की पुलिस के साथ तस्करों के घरों में दबिश भी दी, परंतु कुछ भी हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस जल्द ही नशा तस्करों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस किसी भी नशा तस्कर को पकड़ने में अभी तक नाकाम रही है। पुलिस ने इस मामले में धारा 341, 323, 353, 147 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें