राधा कृष्ण मंदिर मैं अन्नकूट ब गोवर्धनपूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। दिवाली के बाद पूरे देश में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। इसी को लेकर राधा कृष्ण मंदिर रामबाग में भी गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का कार्यक्रम स्वामी राजेंद्र प्रशाद की अगुवाई में आयोजित हुआ। इसमें वृंदावन से आए पंडितों ने गोवर्धन पूजा में भाग लेकर हवन यज्ञ किया। इस मौके पर अन्नकूट का पर्व भी मनाया गया। इसमें 56 किस्म के पकवान बनाकर भगवान राम को भोग लगाया गया।
इसमें 17 क्विंटल खीर की देग सहित अन्य पदार्थ का प्रसाद भी भक्तजनो में वितरित किया गया। इस मौके पर स्वामी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिवाली के अगले दिन का खास महत्व है। एक तो बिशप निर्माता विश्वकर्मा दिवस होता है। दूसरा इसी दिन भगवान राम वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे, और माता कौशल्या ने उन्हें 56 किस्म के पदार्थ खिलाए थे। इसलिए बिश्नाह में भी इस रस्म को निभाया जाता है। इसी दिन गोवर्धन पूजा भी है।
इस मौके पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, चेयरमैन राजन शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, पंकज शर्मा, नरेश कुमार, सचिन, संदीप कुमार, ऋषि कुमार सहित कई भक्तजन मौजूद थे।