फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरनाम सिंह को शहीदी दिवस पर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह के शनिवार को उनके छठे शहीदी दिवस पर याद किया गया। 6 वर्ष पहले 22 अक्तूबर को सांबा सेक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी बोबियां में आतंकियों से लड़ते हुए गुरनाम सिंह शहीद हो गए। उनके स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल की तरफ से शहीद को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल गांव की पंचायत के पूर्व सरपंच कुलवीर सिंह के साथ-साथ शहीद के परिजनों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शहीद के चित्र पर फूल माला अर्पित की। इस दौरान शहीद गुरनाम सिंह अमर रहे के जयघोष लगाए गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि गुरनाम सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की रक्षा की खातिर प्राणों की आहुति दी है। चौधरी ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता और समय-समय पर भारत के खिलाफ नापाक साजिश रचता रहता है, लेकिन हमारे जवान इनको नाकाम करने में मुस्तैद हैं। मुख्य अतिथि ने शहीद के माता-पिता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें