फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरधाम में धार्मिक कार्यक्रम 20 से

विज्ञापन
स्वामी प्रकाशानंद
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित रामेश्वरधाम में 20 से 30 अक्तूबर तक दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसमें कृष्ण रासलीला, विराट संत सम्मेलन व श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी रमेश्वरधाम के संचालक स्वामी प्रकाशानंद ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि श्री सद्गुरु देव की 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर रमेश्वरधाम गीता भवन में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 20 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा, 19 से 26 अक्तूबर तक श्रीकृष्ण रासलीला होगी। इसमें वृंदावन के कलाकारों मंचन करेेंगे। स्वामी जी ने बताया कि 23 से 29 अक्टूबर तक विराट संत सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से संत प्रवचन करेंगे। 26 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि 30 अक्तूबर को श्रद्धांजलि सभा होगी।
स्वामी जी ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से हर वर्ष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के श्रद्धालु शामिल होते हैं। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और पुण्य के भागी बनें। प्रेसवार्ता में स्वामी सिद्धेश्वरानंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें