फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा ऑक्ट्रॉय पोस्ट

विज्ञापन
सुचेतगढ़ पर स्थित ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर पहले लोग। फाइल फोटो
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने दूसरे राज्यों व क्षेत्र के हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं । आजादी के पूर्व पाकिस्तान के शहर सियालकोट व लाहौर इसी सड़क व रेलमार्ग से लोग आते जाते थे। महाराजा के जमाने में ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर चुंगी हुआ करती थी। यहां अब सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट है।
विज्ञापन

गत वर्ष दो अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ सीमा सुरक्षा पोस्ट पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत की गई थी। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में किया। वाघा बॉर्डर की तर्ज पर बीएसएफ ने सेरेमनी की शुरुआत की, लेकिन अभी पाकिस्तान की तरफ से इस दिशा में दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। बीएसएफ की ओर से सप्ताह में शनिवार व रविवार को यहां परेड की जाती है। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
------
यहां पर्यटकों के पहुंचने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शनिवार और रविवार को यहां काफी दुकानें लगती हैं। यह सब बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। अब केंद्र सरकार के प्रयास के कारण यह सब संभव हो सका है।
विज्ञापन

-चौधरी सरवन सिंह, स्थानीय ग्रामीण
------
आरएस पुरा सुचेतगढ़ सड़क के दोहरीकरण का कार्य चार वर्ष पहले शुरू हुआ, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया। शनिवार व रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसी सड़क पर एक पुल का कार्य इतना धीमा चल रहा है कि पर्यटकों को दूसरे गांव से होकर आना जाना पड़ता है। इस काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

-सरदार ओमकार सिंह, सरपंच, पंचायत कलोए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें