वचनो देवी आप नेता को जानकारी देते हुए व पड़ोसी के छत पर लगाया विस्तर
मीरा साहिब। गांव चक लावल के एक परिवार को प्रधानमंत्री आवास की योजना का लाभ नहीं मिलने पर पड़ोसी के व्यक्ति के घर की छत के ऊपर टेंट लगाकर जीवन यापन करना पड़ रहा है।
प्रेमचंद बीमार हैं, और गत दिनों मकान की छत गिरने से उसकी पत्नी वचनो देवी को गंभीर चोटें आईं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश खजूरिया ने प्रभावित परिवार के घर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। वचनो देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, और परिवार का दारोमदार पति की मजदूरी पर ही निर्भर है। पति प्रेमचंद काफी समय से बीमार हैं। काम करने योग्य नहीं हैं। सरपंच व पंचों से आग्रह के बावजूद भी मीरां साहिब खंड विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा।
ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि प्रभावित परिवार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाला है। सरकार को तत्काल ही उन्हें रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की राहत राशि मुहैया करानी चाहिए, ताकि वह अपने मकान पर छत डाल जीवन यापन कर सकें। मीरां साहिब खंड विकास विभाग अधिकारी अफशा हमल ने कहा कि जितने मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जियो टैग किए गए थे। उस सबका रिकॉर्ड और अर्बन विभाग जम्मू को स्थानांतरित कर दिया गया है। उस विभाग के अधिकारी इसकी जांच पड़ताल करने के उपरांत राशि जरूरतमंदनों को मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल में यह भी देखा जाएगा कि राहत राशि प्राप्त करने वाले परिवार के नाम जमीन है कि नहीं।
फोटो कैप्शन
वचनो देवी आप नेता को जानकारी देते हुए व पड़ोसी के छत पर लगाया विस्तर