सैनी बिरादरी की नई कमेटी का गठन सतपाल सैनी और अन्य कमेटी के सदस्य सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। आल जेएंडके सैनी बिरादरी की रविवार को नई कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए बिरादरी के लोग एक निजी पैलेस में जमा हुए। कमेटी द्वारा सतपाल सिंह सैनी के नाम को प्रधान पद के लिए रखा गया। इस पर पूरी बिरादरी ने सहमति जताई। उन्हें सर्व सम्मति से बिरादरी का प्रधान चुना लिया गया।
इस दौरान उपप्रधान के लिए विजय सैनी व तरसेम सैनी के नाम पर मुहर लगी, जबकि महासचिव के लिए यशपाल सैनी, युवा प्रधान के किए भूषण सैनी के नाम पर सहमति बनी। प्रधान पद संभालते ही सतपाल को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। पहली कमेटी के सदस्यों को भी सम्मान देकर सेवानिवृत्त किया गया। इस मौके पर पूर्व आईजी कमल सैनी ने कहा कि बिरादरी के चुनाव के लिए हम चाहते थे कि शांतिपूर्ण संपन्न हों। इसके लिए किसी तरह का जोड़तोड़, खरीद फरोख्त न हो। हमने सतपाल सैनी को सर्व सम्मति से प्रधान चुना है, इसके अलावा बाकी कमेटी की नियुक्ति भी की है। मैं उन्हें बधाई देता हूं ।
वहीं प्रधान बने सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि मैं अपनी नई कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर अगली पीढ़ी को देशहित में काम करने की प्रेरणा दूंगा। इस मौके पर पूर्व सेना अधिकारी सुरजीत सैनी, सौदागर सिंह, कृष्ण लाल, यशपाल सैनी, विजय सैनी, ओपी सैनी, भूषण सैनी, गारा सैनी मौजूद थे।