आरएस पुरा। वर्ष 1998 में शहीद हुए सेना की 8 डोगरा रेजीमेंट के जवान शहीद रमेश लाल को सोमवार को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
गांव कलोएं स्थित स्मारक पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब, जाट नेता चौधरी मनमोहन सिंह, सरपंच ओंकार सिंह, सरपंच दर्शन चौधरी, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह के अलावा शहीद के परिजनों तथा गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले सेना के जवानों ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब ने कहा कि रमेश लाल ने पुंछ क्षेत्र में वीरगति प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि देश इन शहीदों का हमेशा कर्जदार रहेगा। इस मौके पर एसडीएम रामलाल शर्मा, डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।